बनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वांछित वारंटी गिरफ्तार।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने सलमान पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के आगे वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 3131/21, मु0अ0सं0 102/21, धारा 379/411 भादवि से संबंधित मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट में वांछित था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने दिनांक 05 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की प्रति दिखाकर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।






