दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बैंक और सर्राफा बाजारों की सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक

हल्द्वानी। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर आज 04.11.2026 को मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता एसपी हल्द्वानी श्री हरबन्स सिंह ने की।

 

बैठक में बैंक, एटीएम और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा

लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:

म्यूल अकाउंट और संदिग्ध खातों पर कड़ी निगरानी, खाता खोलते समय दस्तावेजों का सही सत्यापन
संदिग्ध लेन-देन के लिए अलर्ट सिस्टम विकसित करने के निर्देश
बड़ी धनराशि निकालने वाले ग्राहकों को अनजान लोगों से सतर्क रहने और पीछा किए जाने पर डायल 112 पर सूचना देने हेतु जागरूक करना
सभी बैंकों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी क्रियाशील रखने और बाहर भी कैमरे लगाने के निर्देश
सुरक्षा गार्डों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन
एटीएम के बाहर सीसीटीवी और नियमित निगरानी
वरिष्ठ नागरिकों को लेन-देन के दौरान सुरक्षा जानकारी देना
बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर और भीड़ न लगने देना
थाना प्रभारियों को बैंकों और सर्राफा बाजारों में नियमित गश्त के निर्देश
पटेल चौक, सदर बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त और फड़-ठेली लगाने वालों का सत्यापन

एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी सर्किल और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक प्रबंधकों और सर्राफा व्यवसायियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने को कहा गया है।

बैठक में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी श्री विजय मेहता, काठगोदाम प्रभारी श्री जसवीर सिंह चौहान, बनभूलपुरा प्रभारी श्री दिनेश फर्त्याल, मुखानी प्रभारी श्री सुशील जोशी सहित बैंक प्रबंधक और सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page