भवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

नैनीताल, 04 नवंबर 2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत भवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.11.2026 को चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय मय टीम द्वारा खैरना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07CB 8484 को रोका गया।
चेकिंग में वाहन चालक दिल बहादुर पुत्र पान सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी अलीगढ़, तहसील यूनियारा, जनपद टोंक, राजस्थान (हाल निवासी चंद्रबनी, छोला, मोहब्बेवाला, देहरादून) शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
पुलिस टीम द्वारा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे –
श्री प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली
उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, चौकी प्रभारी खैरना
कांस्टेबल रमेश कुमार
पीआरडी धर्मेंद्र कुमार
पीआरडी सुरेश कुमार
नैनीताल पुलिस की अपील – शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.








