जनसमस्याओं का समाधान धामी सरकार की प्राथमिकता

जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने बुधवार को नैनीताल प्राधिकरण सभागार में जनसुनवाई कर भीमताल, नैनीताल एवं भवाली सहित आस पास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने घरों की मरम्मत टीन शेड निर्माण दीवार बनाने छत की मरम्मत एवं भवन मानचित्र स्वीकृति से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियां रखीं। राज्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया वहीं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने टैक्सी बाइक संचालन से संबंधित ज्ञापन सौंपा इस पर भावना मेहरा ने आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से फोन पर वार्ता कर समस्या के उचित समाधान की बात कही जिसपर आईजी कुमाऊं ने इस विषय पर शीघ्र समाधान निकालने का भरोसा दिलाया इसके अतिरिक्त मॉल रोड खुलने के बाद सड़क पर पड़ी रेत-बजरी से लोगों के चोटिल होने तथा निर्माण सामग्री ताल में जाने से गंदगी फैलने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को तत्काल निर्माण सामग्री हटवाने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे रखने और त्वरित संज्ञान लिए जाने की पहल की सराहना की। भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट संकल्प है कि आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें बल्कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से जनता और शासन-प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page