मुखानी पुलिस की दो टीमों ने किया दो अलग अलग स्थानों से 43 पाउच (14.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब एवं 96 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहारअभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख़्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को 02 महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रथम
दिनांक 06 जून 2026 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान पीपल पड़ाव की ओर वन विभाग बैरियर से लगभग 300 मीटर आगे एक व्यक्ति को 43 पाउच (लगभग 14.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र रामचंद्र, निवासी चंदायन, पोस्ट गोविंदपुर गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में *एफआईआर संख्या 74/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

द्वितीय
दिनांक 06 जून 2026 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में कांस्टेबल सुनील आगरी एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ईजा का आशीर्वाद दुकान छड़ायल चौराहा मुखानी में एक व्यक्ति को 96 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र जीवन लाल निवासी कुमाऊँ कॉलोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम उम्र 46 वर्ष। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर सं-73/26 धारा 60 EX Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page