हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड में दो व्यक्तियों की मौत

हल्द्वानी, यहां रामपुर स्तिथ अमेजॉन के गोदाम में आग लग गई जिसमें दो व्यक्ति दम घुटने और अंदर ही बंद रहने के कारण मौत हो गई, देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही। यहां रामपुर रोड मे जीतपुर नेगी क्षेत्र के अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार आधी रात को रात को स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों के द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।







