उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी के डिजाइन को भारत सरकार से पंजीकरण


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी, असिस्टेंट प्रोफेसर (एसी)), स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी, ने तकनीकी अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित “Integrated Computing and Software Engineering Device” के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकरण प्रदान किया गया
यह उपकरण कंप्यूटिंग एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यों के लिए एक एकीकृत एवं कॉम्पैक्ट कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म के रूप में परिकल्पित है, जिसका उद्देश्य विभिन्न कंप्यूटिंग कार्यों को एक सुव्यवस्थित डिवाइस में समेकित कर तकनीकी एकीकरण एवं उपयोग-सुविधा को बढ़ावा देना है। यह नवाचार अनुप्रयुक्त अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है।
- दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में बढ़ी कवायद, सीमांकन का काम पूरा
- खड़गे की सभा के बाद मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के यशपाल आर्य, बोले- यह गरीबों और दलितों का अपमान
- हल्द्वानी लामाचौड़ शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, 30 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा, मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- नकली दूध-पनीर और मिलावटी घी पर उत्तराखंड में शिकंजा, पूरे प्रदेश में शुरू हुआ विशेष जांच अभियान
- हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बड़ा हादसा कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल
- ओखलकांडा के राजकीय इण्टर कॉलेज ढोलीगॉव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 68 शिकायतों में से 57 का मौके पर निस्तारण
- दूषित पानी से ग्रामीण बेहाल, 20 से ज्यादा स्कूली बच्चों में पीलिया की पुष्टि
इस उपलब्धि पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय में अनुप्रयुक्त अनुसंधान, अंतर्विषयी नवाचार एवं प्रौद्योगिकी-आधारित अकादमिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।






