मंत्री कैड़ा ने भीमताल रामगढ़ का दौरा कर सुनी भाजपा कार्यकताओं व ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के रिठा पोखरा मै स्थानीय भाजपा पदाधिकारीयों व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! भाजपा पदाधिकारीयों व ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकताओं से कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हम सबको कार्य करना है मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page