पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बुद्ध पार्क में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

कांग्रेस बोली- जनता की जेब पर डाका डाल रही केंद्र सरकार, बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल
हल्द्वानी, 17 मई। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन से लेकर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है। देश का आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से परेशान है और किसान आर्थिक संकट झेल रहा है, जबकि भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।
गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इं. सुमित कुमार, हेमंत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एडवोकेट भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह, राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमंत पंत, राजू बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page