झपट्टामार पर चोरगलिया पुलिस का प्रहार, छीना गया मोबाइल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस को झपट्टामारी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 09.08.2026 को श्री निलेश पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना चोरगलिया में सूचना दी गई कि दिनांक 07.08.2026 को लगभग 19:00 बजे उनके पिता साइकिल से अपने नाना के घर गोविन्दपुर, चोरगलिया आ रहे थे। इसी दौरान बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक युवक द्वारा अचानक उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में मु0 FIR No. 39/2026, धारा 304(2) BNS के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह मय हमराही पुलिसकर्मियों के साथ माल-मुल्जिम की तलाश, पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, थाना चोरगलिया, उम्र 25 वर्ष को छीने गए मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ एवं पुलिस अभिलेखों से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी थाना चोरगलिया के FIR No. 10/2026 में बैट्री चोरी के मामले में जेल जा चुका है तथा वर्तमान में माननीय न्यायालय से जमानत पर चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त:- आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, थाना चोरगलिया, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:- 01 मोबाइल फोन Samsung A07 5G, सलेटी रंग

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page