चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले युवक को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के दिशा निर्देशन व श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुऑ के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिहं राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओ की सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।

 

अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह निवासी ग्राम बसेंगा तहसील रतना थाना नबावगंज जिला बरेली उ0प्र हाल पता-वार्ड नं0 08 गौजाजाली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष के द्वारा वादिनी रिया (काल्पनिक नाम) को लगभग 02 माह से पीछा कर रहा था । दिनांक 11.07.2026 को भी पीछा कर गन्दे-गन्दे इशारे कर, रास्ता रोककर हाथ पकङना व विरोध करने पर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी दी । जिसे जनता के लोगो द्वारा पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR NO 32/2026 धारा 74/78/126(2)/352/351(3) BNS मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page