कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई: सेक्स रैकेट प्रकरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार

डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है

दिनांक 11.06.2026 को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा संचालित अभियान के दौरान एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या-196/2026 अंतर्गत धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राहुल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय संजय जायसवाल, निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, पोस्ट आनन्दपुर, शिवालिक स्कूल के पास, आरटीओ रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 38 वर्ष, को दिनांक 24.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा जजी कोर्ट तिराहा, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page