आंचल दुग्ध संघ में ISO का वार्षिक ऑडिट, गुणवत्ता मानकों की हुई गहन जांच

दूध संग्रहण से पैकेजिंग तक हर प्रक्रिया की जांच, आंचल दुग्ध संघ का ISO निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की दिशा में आंचल दुग्ध संघ, ISO टीम ने किया वार्षिक निरीक्षण

आंचल दुग्ध संघ में ISO टीम का वार्षिक ऑडिट, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का हुआ गहन निरीक्षण

विस्तृत खबर 

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) की ऑडिट टीम ने वार्षिक निरीक्षण कर गुणवत्ता प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं कार्यप्रणालियों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विस्तृत मूल्यांकन किया।
ISO ऑडिट टीम अधिकारी पी. राजेश एवं चंद्रमोहन का प्रशासनिक भवन पहुंचने पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा तथा प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दूध संग्रहण, प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग और वितरण से जुड़ी सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही प्लांट की तापमान नियंत्रण प्रणाली, मशीनों की स्वच्छता, प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की।
ऑडिट टीम ने दुग्ध उत्पादन से संबंधित अभिलेखों, दैनिक कार्यों, गुणवत्ता नियंत्रण रिपोर्ट, रखरखाव रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, प्लांट परिसर की स्वच्छता व्यवस्था और पूर्व में दिए गए सुझावों पर की गई सुधारात्मक कार्रवाइयों का भी मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के उपरांत टीम ने प्लांट में पारदर्शी विंडो डोर लगाए जाने सहित कुछ आवश्यक सुधारात्मक सुझाव एवं निर्देश दिए, जिससे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सकारात्मक बनाया जा सके ।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के कारखाना प्रबंधक ने ऑडिट टीम को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, खाद्य सुरक्षा उपायों तथा उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी । निरीक्षण के दौरान दुग्ध संघ विभागीय अधिकारी समेत कर्मचारीगण मौजूद रहा ।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page