AHTU नैनीताल की पहल: स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., IPS के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी / नोडल AHTU श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी AHTU नैनीताल उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में बच्चों की सुरक्षा हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को AHTU एवं CCR हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय, बनभूलपुरा में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान में बच्चों को:
• बाल अपराध, मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति
• साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा
• बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध और बचाव के उपाय
• आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असुरक्षित स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुलिस टीम: उ.नि. सुनीता कुंवर, उ.नि. रमेश चंद्र पाठक, अ.उ.नि. ज्योति पेंटोला, हे.का. प्रहलाद सिंह, म.का. जानकी भंडारी, का. महेश सायना, का. राजेन्द्र जोशी, का. गोविन्द मेहरा







