हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग

हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी को पेट में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं।

मामला नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ से सामने आया है।बताया जा रहा है की पीड़ित किशोरी की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह अपनी तीन बहनों और पिता के साथ रहती है। बीते दिनों अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द उठा। परिजन उसे सामान्य बीमारी समझकर आनन-फानन में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।वहां डॉक्टरों ने जब किशोरी का मेडिकल चेकअप किया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) हो रही है। दर्द असहनीय होने के कारण डॉक्टरों को तुरंत उसका प्रसव कराना पड़ा। किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

जब मामला खुला तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बदनामी और डर के मारे किशोरी ने यह बात अपने पिता या बहनों को नहीं बताई थी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page