हल्द्वानी में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, सुमित हृदयेश बोले—वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाला जनजागरण मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा की उठाई मांग

हल्द्वानी, मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क, तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक मार्च निकालकर लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के अधिकार की सुरक्षा के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
‘जनता के वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति’
मार्च के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जवाब देना चाहिए।
सुमित हृदयेश ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है और इस अधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष को भाजपा द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
बूथ और वार्ड स्तर तक पहुंचेगा जनजागरण अभियान
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और संविधान के मूल्यों पर आधारित भारतीय लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार प्राप्त है। ऐसे में मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित सवालों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना चाहिए। संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ और वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के तहत नागरिकों से अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी जांचने तथा किसी भी विसंगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की जाएगी।
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया है।
मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
जनजागरण मार्च में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, BLA-1 डॉ. मयंक भट्ट, महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष शंकर कोहली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा खजान पांडे, हेमंत साहू, मनोज भट्ट, संदीप बिनवाल, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद मोहम्मद गुफरान, महेशानंद, पार्षद नीमा भट्ट, कमला सनवाल, रत्ना श्रीवास्तव, पुष्पा सम्मल, भगवती जोशी, राजो टंडन, मंजू पाण्डेय, मीना देवी, पुष्पा देवी, विजेंद्र चौहान, जगमोहन चिलवाल, प्रकाश पांडे, गिरीश पांडे, दीप पाठक, वीर सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, हेम जोशी, राजू सुयाल, रमेश नगरकोटी, हरेंद्र क्विरा, शराफत खान, रिजवान हुसैन, गोविंद बगड़वाल, रितेश जोशी, नितिन भट्ट, कैलाश साह, बबलू बिष्ट, एडवोकेट वानु कबड़वाल, रंजीत डसीला, कौशलेंद्र भट्ट, संजू उप्रेती, तस्कीन अहमद, दिवेश तिवारी, जीवन बिष्ट, चंदन भाकुनी, शुभम जोशी, अबरार सिद्दीकी, हबीबुर रहमान, हाजी इस्लामुद्दीन, प्रदीप कुमार और हर्ष पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मानस दर्पण न्यूज़ पोर्टल | हल्द्वानी







