हल्द्वानी: काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP की बड़ी कार्रवाई, 15 युवक चिन्हित – वाहन सीज

हल्द्वानी। जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए दहशत फैलाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल सख्त एक्शन लिया है।
SSP के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे 15 युवकों को चिन्हित कर थाने लाया है, जिनमें 08 बालिग और 07 नाबालिग शामिल हैं।
SSP नैनीताल द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को वीडियो में दिख रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों को ट्रेस कर सभी युवकों को पकड़ लिया।
8 बालिग युवकों पर जुर्माना, वाहन सीज
पुलिस ने 08 बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है और उनके वाहन सीज कर दिए हैं। चिन्हित युवक –
दीप गोगोई (19) – चांदमारी, काठगोदाम
पारस सिंह (18) – चांदमारी, काठगोदाम
करन कुमार (18) – नई बस्ती, काठगोदाम
हरि किशोर (18) – कॉलटैक्स, काठगोदाम
कृष्णा सिंह (19) – बद्रीपुरा
नितिन (19) – वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम
मुकेश शर्मा (18) – नई बस्ती, काठगोदाम
कमलेश सम्मल (20) – हैड़ाखान, हाल – काठगोदाम
7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी एक्शन
मामले में शामिल 07 नाबालिगों को थाने लाकर उनके परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने नाबालिगों और परिजनों की काउंसलिंग की और परिजनों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम में जुर्माने की कार्रवाई की। सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई है।
SSP का कड़ा संदेश – गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अराजकता और सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।







