शुक्रवार का राशिफल: वृषभ, सिंह और तुला की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

हल्द्वानी, 27 नवंबर 2026, शुक्रवार आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। सुबह पौने दस बजे तक तृतीया और भद्रा है, फिर चतुर्थी लगेगी। चंद्रदेव मिथुन राशि में हैं। दोपहर बाद पुनर्वसु नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है और दिन भर शुभ योग रहेगा। इस शुभ संयोग का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दिन में खुशियां बनी रहेंगी, हालांकि कुछ चिंताएं भी परेशान कर सकती हैं। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें और बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखें।
वृषभ: निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं।
मिथुन: आज का दिन खुशियों भरा रह सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कार्यक्षमता और समझदारी से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कर्क: परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी को लेकर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है।
सिंह: आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां आज अहम रहेंगी। व्यापार पहले से अधिक सफल रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
तुला: आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान के लिए वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को अच्छे अंक की प्राप्ति होगी।
धनु: आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मकर: मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कुंभ: आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में किसी धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।
मीन: नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और शुभ समाचार मिल सकता है।


