चुनाव 2027 से पहले देहरादून में पुलिस का बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाली समेत 10 थानों में बदले प्रभारी

देहरादून, 27 नवंबर 2026 विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी देहरादून की ओर से 26 नवंबर की देर शाम 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए।

अन्य जनपदों में हुए तबादलों के कारण जिले के कुछ थानों में खाली हुए पदों को भरने के लिए यह बदलाव किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षक स्तर पर बदलाव

कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर बनाया गया है।
कुन्दन सिंह राणा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना पटेलनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
वीरेन्द्र चन्द्र रमोला को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर भेजा गया है।
मुकेश चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना रायवाला बनाया गया है।
मनोहर भंडारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नरेन्द्र बिष्ट को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना सहसपुर भेजा गया है।
शान्ति कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना सेलाकुई बनाया गया है।
बी.एल. भारती को थाना चकराता से प्रभारी निरीक्षक, थाना मसूरी बनाया गया है।
राकेन्द्र कठैत को एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक, थाना नेहरू कॉलोनी बनाया गया है।
नरेश राठौर को थाना पटेलनगर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर बदलाव

मोहन सिंह को थाना रायवाला से एसएसआई, डालनवाला भेजा गया है।
पी.डी. भट्ट को थाना राजपुर से थानाध्यक्ष, रानीपोखरी बनाया गया है।
मनोज नोटियाल को थाना सहसपुर से थानाध्यक्ष, बसंत विहार बनाया गया है।
शैंकी कुमार को थाना सेलाकुई से एसओजी प्रभारी, देहात बनाया गया है।
गिरीश नेगी को थाना प्रेमनगर से एसएसआई, सेलाकुई भेजा गया है।
अमित शर्मा को थाना बसंत विहार से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
संजीत कुमार को थाना रायपुर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष, डालनवाला बनाया गया है।

इस फेरबदल को थानों में रिक्त पदों को भरने और चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page