2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सुरेश भट्ट ने झोंकी ताकत

कालाढूंगी में चलाया जनसंपर्क अभियान
हरिपुर रतन सिंह और हरिपुर मोतिया में वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

कालाढूंगी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की पहल की। उन्होंने विभिन्न शक्ति केंद्रों में पहुंचकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
अभियान के तहत सुरेश भट्ट ने फुटकुआ शक्ति केंद्र के संयोजक तेजेंद्र सिंह बोरा के आवास पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही संगठन की असली ताकत है।
इसके बाद उन्होंने हरिपुर मोतिया में पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह परगाई के आवास पर पहुंचकर वरिष्ठजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां भी क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का किया आह्वान
सुरेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की गति को बनाए रखने और सुशासन की निरंतरता के लिए वर्ष 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
ये रहे मौजूद
हरिपुर रतन सिंह में मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी, अर्जुन सिंह बोरा, गजेंद्र बिष्ट, भुवन लाल साह, सुरेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, तेज सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह बोरा, ललित मोहन नेगी, कुंदन सिंह बोरा, हरीश चंद्र उपाध्याय, जगत सिंह बोरा, उपेंद्र बोरा, वीरेंद्र सिंह महरा, गिरीश त्रिपाठी, पार्वती देवी, रेखा देवी एवं दीपू बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं हरिपुर मोतिया में मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी, शंकर जोशी, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह परगाई, संतोष बिष्ट, कनिष्क ढिंगरा, गोपाल सिंह चौहान, धन सिंह बजवाल, हीरा सिंह परिहार, हरविंदर सिंह, गोविंद, रमेश शर्मा, कमल दुर्गापाल, ललित पांडे, लक्ष्मी देवी एवं सविता देवी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page