नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार, स्मैक-चरस-गांजा बरामद, 218 चालान और 1 जिला बदर

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन ट्रैक-7 सफल, 3.54 लाख रुपये की नकदी भी बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने 2 दिवसीय स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन ट्रैक-7 के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई, साथ ही संदिग्धों के खिलाफ सघन चालानी और निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस की कार्रवाई में नशा तस्करों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। बरामदगी के दौरान अभियुक्तों से 3,54,200 रुपये की धनराशि भी बरामद की गई है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई का विवरण:

चरस: 103 ग्राम
स्मैक: 48.14 ग्राम
गांजा: 34.308 किलोग्राम
इंजेक्शन: 04 एविल, 04 ब्यूप्रेन
ब्यूप्रेन टैबलेट: 22
बरामद धनराशि: 3,54,200 रुपये

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 218 चालानी कार्रवाई करते हुए 54,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला।

इसके अलावा 01 अभियुक्त को जिला बदर किया गया, जबकि धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत 05 अभियुक्तों को निरुद्ध किया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page