शनिवार का राशिफल: शनिदेव की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें शुभ रंग और उपाय

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी पूरे दिन है। सुबह चंद्रमा अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। दोपहर में पुष्य नक्षत्र शुरू होने से शनि पुष्य का संयोग बन रहा है। रात में शुक्ल योग की जगह ब्रह्म योग लगेगा।

मेष: हर काम सावधानी से करें। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें। उधार लेनदेन से बचें। प्रॉपर्टी के सौदे फायदे वाले रहेंगे, पर रजिस्ट्री से पहले पुराने कागज वकील से जरूर जंचवाएं। शुभ रंग: सफेद, उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

वृषभ: योजना बनाकर काम करें, अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में लाभ का योग है। लोन और बैंक के काम आगे बढ़ेंगे। तीखा कम खाएं, पित्त बढ़ सकता है। शुभ रंग: गुलाबी, उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन: परिवार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में फैसला न लें। रुका काम फिर चल पड़ेगा और शेयर से फायदा हो सकता है। लंबी ड्राइविंग से गर्दन में खिंचाव हो सकता है। शुभ रंग: आसमानी, उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।

कर्क: मित्रों की मदद से काम बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। घर से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी की बात को दिल पर न लें। शुभ रंग: क्रीम, उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

सिंह: वाणी पर नियंत्रण रखें और खर्चों को कंट्रोल करें। धैर्य से काम लें। दूसरे शहर का काम मिल सकता है, पर खर्च बढ़ेगा। पार्टनर की जिद वाले मुद्दे को शाम तक टाल देना बेहतर रहेगा। शुभ रंग: पीला, उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। यात्रा से लाभ का योग है। आमदनी के नए रास्ते दिखेंगे। हिसाब की कॉपी और बैंक एंट्री आपस में जांच लें। शुभ रंग: गोल्डन, उपाय: चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं।

तुला: कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। पूरे उत्साह से काम करेंगे। बॉस से तारीफ मिलेगी और होटल, डिजाइन या मनोरंजन वालों को फायदा होगा। अतिरिक्त कमाई के रास्ते बनेंगे। खाने के तुरंत बाद न लेटें। शुभ रंग: केसरिया, उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है और दूसरे शहरों से व्यापार बढ़ेगा। मन उत्साहित रहेगा। वाणी सोच-समझकर प्रयोग करें। शुभ रंग: लाल, उपाय: किसी गरीब को गुड़ दान करें।

धनु: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मन की चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। किसी दूसरे का काम भी सिर आ सकता है, पहले किसी जानकार से समझ लें। लंच में भारी और तला खाना न लें। शुभ रंग: गुलाबी, उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

मकर: कार्यों के नतीजे अनुकूल होंगे। धन लाभ के योग हैं और यात्रा से लाभ होगा। साझेदार से बातचीत में समझौते की गुंजाइश देखें। बड़ा फैसला घरवालों से पूछकर लें। पानी पीते रहें। शुभ रंग: आसमानी, उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं।

कुंभ: करियर से जुड़ी समस्या हल होगी। परिवार की सलाह से बड़े फैसले करें। बड़ा निवेश आज करने से बचें। परीक्षा या मुकाबले में बाजी आपके हाथ रह सकती है। बाहर का खाना न खाएं। शुभ रंग: क्रीम, उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।

मीन: मेहनत का फल प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी पुराने दोस्त के साथ रिश्ता गहरा होगा और बच्चों से खुशखबरी आएगी। अहंकार से बचें और व्यापार में सावधानी से निवेश करें। शुभ रंग: मरून, उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

आज का उपाय: शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी की आरती करें और काले चने और हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।

यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page