कैंची धाम जा रहे हैं तो जान लें नया ट्रैफिक प्लान, टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

28-29 नवंबर को कैंची धाम में भारी भीड़ के चलते नैनीताल पुलिस का विशेष यातायात प्लान, पार्किंग और शटल व्यवस्था से ही पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल। कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 28 नवंबर और 29 नवंबर 2026 के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया है। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन, पार्किंग और शटल व्यवस्था की गई है।

1. भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध
समय: प्रातः 03:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जाएगा।

2. बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन
समय: प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड, भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड भीमताल, धारी, धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर, रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।

3. कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों एवं प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग एवं शटल व्यवस्था

वाया भीमताल आने वाले प्राइवेट वाहन: अपने निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क करें। यहां से स्थानीय शटल सेवा द्वारा भवाली, कैंची धाम मंदिर तक पहुंचें।
वाया ज्योलिकोट, गेठिया, नैनीताल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहन: अपने निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करें। यहां से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम मंदिर तक जाएंगे।

4. स्थानीय वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
भीमताल, नैनीताल, ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन जो खैरना, गरमपानी, बेतालघाट की ओर जाना चाहते हैं, वे दूनीखाल, रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

5. भीमताल से आने वाले वाहन
अल्मोड़ा, रानीखेत, कैंची धाम हेतु: नैनी बैंड प्रथम, सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग, शिप्रा पुल भवाली से गंतव्य की ओर जाएंगे।

6. टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध
अवकाश के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों, पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page