वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैदी से तैनात है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक लाने और दर्शन के बाद वापस पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जा रहा है। अनाउंसमेंट और स्टीकर के जरिए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जरूरी जानकारी भी दी जा रही है।

नैनीताल पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुविधाजनक रहे।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page