लंपी त्वचा रोग से बचाव को रामनगर में चला टीकाकरण अभियान, पशुपालकों को किया जागरूक


दिनांक 3 सितंबर 2026 को पशुपालन विभाग नैनीताल द्वारा बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत एल.एस.डी. (Lumpy Skin Disease – लंपी त्वचा रोग) से बचाव के लिए विकासखंड रामनगर में जन जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में माननीय विधायक रामनगर एवं ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप जिलाधिकारी (SDM) महोदय रामनगर ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुपालन विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें ताकि टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके।आयोजित शिविर के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि पूरे क्षेत्र में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए टीम बनाकर एक विशेष टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) चलाया जा रहा है।पशुपालकों की सुविधा और जागरूकता के लिए बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के बारे मे जानकारी दी
बीमारियों से बचाव के मुख्य उपायसमय पर टीकाकरण: पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाई जा रही टीम से अपने सभी पशुओं का समय पर मुफ्त या निर्धारित टीका जरूर लगवाएं।साफ-सफाई का ध्यान: पशुशाला (गोशाला) को हमेशा साफ और सूखा रखें। वहां नियमित रूप से चूने या कीटाणुनाशक का छिड़काव करें।सुलभ और स्वच्छ आहार: पशुओं को साफ पानी और पौष्टिक चारा दें। बीमार पशु का दाना-पानी स्वस्थ पशुओं से अलग कर देंl
पशुपालको अवगत कराया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण अभियान में विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का सर्वे और टीकाकरण कर रही हैं।








