रामनगर पुलिस ने चोरी किये लैपटॉप व नगदी सहित 02 शातिर चोर किये गिरफ्तार

स्कूल से चोरी किये लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ

दिनांक 20.08.2026 को थाना रामनगर पर वादी कैलाश चन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 श्री बृजमोहन पाण्डेय, निवासी कानिया, रामनगर, नैनीताल द्वारा अपने स्कूल से लैपटॉप एवं लगभग ₹10,000/- की नकदी चोरी होने के संबंध में शिकायत दी गई जिसके आधार पर FIR No. 261/26, धारा 331(4)/305(ए) BNS पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।

श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश की गई।
अथक प्रयास से पुलिस टीम ने पीरूमदारा वाइन शॉप के पास कार क्विड संख्या UK-03B- 9295 से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

1. संदीप कुमार पुत्र स्व0 नन्द किशोर, निवासी रामपुर रोड, देवलचौड़ चौराहा के पास, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
2. उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नारायण सिंह उर्फ नन्दन सिंह, निवासी जीतपुर नेगी, देवलचौड़, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी-
अभियुक्त संदीप कुमार के कब्जे से—

– 01 अदद Acer कम्पनी का लैपटॉप
– 01 अदद लैपटॉप चार्जर
– ₹3,100/- नकद

अभियुक्त उज्जवल सिंह के कब्जे से—

– ₹2,900/- नकद
– 01 अदद ब्लूटूथ स्पीकर

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के दौरान ताला तोड़ने में प्रयुक्त 01 अदद पाना भी बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त संदीप कुमार के विरुद्ध कुल 06 अभियोग थाना हल्द्वानी, लालकुआं, काठगोदाम, मुखानी एवं रुद्रपुर में पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी, चोरी का माल रखने/खरीदने तथा अन्य आपराधिक धाराओं के अभियोग शामिल हैं।

अभियुक्त उज्जवल सिंह के विरुद्ध कुल 05 अभियोग थाना मुखानी, हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर एवं लालकुआं में पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी एवं अन्य आपराधिक धाराओं के अभियोग शामिल हैं।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page