मौसम विभाग के Orange Alert पर SSP नैनीताल अलर्ट — सभी थानों और आपदा राहत इकाइयों को तैयार रहने के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल में Orange Alert जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है।

चेतावनी के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, SDRF, फायर सर्विस और आपदा राहत इकाइयों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने और आपदा उपकरणों व संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

SSP के निर्देश –
नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए।
जलस्तर बढ़ने या किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक और निर्देशित किया जाए।

जनपदवासियों से अपील –
मौसम चेतावनी को गंभीरता से लें। अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस / 112 / आपदा राहत दल से संपर्क करें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page