मेहरा गांव और लामाचौड़ में सुरेश भट्ट ने की जनसभा, 2027 में भाजपा को मजबूत करने की अपील

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा पत्तापानी के मेहरा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय के आवास पर तथा लामाचौड़ क्षेत्र में प्रदेश सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ चंदन किरौला के आवास पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

जनसभाओं के दौरान सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण तथा विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनता तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने तथा पार्टी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक में पत्ता पानी मे ग्राम प्रधान ममता रौतेला,हेम पाठक,हरीश कांडपाल,कपिल सती, पारस बेलवाल, नीरज जोशी,दिगंबर नेगी,रमनजीत सिंह,भूपेंद्र लटवाल,बिशन नेगी हिमांशु गोस्वामी, ललित आर्य,भुवन दानी,करिश्मा उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, शोभा गोस्वामी, सरण प्रीत धारिवाल, एवं लामचौड़ में प्रताप सिद्धू ,नारायण चौरसिया, सतवंत सिंह, रवि कुरिया,चामू कन्याल,पंकज जोशी,लविन्दर सिंह,दलीप किरौला,नारायन किरौला,दलीप किरौला,जितेंद्र मलड़ा,गिरीश बेलवाल ,मंजू किरौला,भुवन पांडे,ललित किरौला,नवीन चौरसिया और अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page