मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ की माताजी का जाना हाल-चाल

हल्द्वानी, 29 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचकर दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ की माताजी श्रीमती कुसुम कपूर के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में चिकित्सकों से श्रीमती कुसुम कपूर के स्वास्थ्य एवं उपचार की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से श्रीमती कुसुम कपूर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page