मीठा आंवला और बसानी में जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों से किया संवाद
केंद्र में मोदी और प्रदेश में धामी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कर रही काम : सुरेश भट्ट

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मीठा आंवला (फतेहपुर) और बसानी में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठकें आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
मीठा आंवला, फतेहपुर में श्री खीम राम आर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी पहलों की जानकारी साझा करते हुए लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इसके बाद बसानी में शक्तिकेंद्र संयोजक श्री सुरेंद्र सिंह तड़ागी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी सुरेश भट्ट ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित में लगातार काम कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन तक सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र के विकास को गति देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनने की अपील की।
दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
मीठा आंवला के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन पांडे, पूर्व प्रधान जगदीश आर्य, पूर्व जिला मंत्री भुवेंद्र जोशी, मोहन राम, श्याम लाल, पप्पू शर्मा, कमल रावत और दिनेश कबडवाल सहित क्षेत्र की मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
वहीं, बसानी के कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र संयोजक सुरेंद्र सिंह तड़ागी, बीटीसी सदस्य नंदन राम, मोहन सिंह तड़ागी, भीम सिंह भंडारी, गौरव सिंह गैड़ा, गिरीश जोशी, पुष्कर धानिक और राजेंद्र भट्ट, अविनाश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







