मा0 मुख्यमंत्री जी के काठगोदाम/हल्द्वानी क्षेत्र भ्रमण को लेकर एसपी हल्द्वानी ने की पुलिस ब्रीफिंग

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के आज दिनांक 29-08-2026 को जनपद नैनीताल के काठगोदाम/हल्द्वानी क्षेत्र में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र , पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश

🔹 सख्त सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल:

वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा घेरा बनाए रखने तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी रखने तथा निर्धारित स्थानों पर प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए।
🔹 सुगम यातायात व्यवस्था:
आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस एवं सीपीयू को बेहतर समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
🔹 वीआईपी मार्ग की सुरक्षा:
वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित मार्गों पर किसी भी प्रकार की रुकावट, अतिक्रमण अथवा अवरोध न रहे, यह सुनिश्चित करने तथा मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर सभी बाधाओं को समय से हटाने के निर्देश दिए गए।
🔹 व्यवहार कुशलता एवं समन्वय:
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को आमजन एवं कार्यक्रम में आने वाले लोगों के साथ शालीनता, संयम एवं विनम्रता से व्यवहार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
🔹 सतर्कता एवं मुस्तैदी:-
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।

एसपी नैनीताल द्वारा सभी ड्यूटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान आपसी समन्वय एवं संचार व्यवस्था को मजबूत रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ब्रीफिंग के दौरान श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार, श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्रीमती अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी नैनीताल , श्री विमल कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी,सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक मुखानी, श्री भूपेश पाण्डेय, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री राजकुमार बिष्ट, आर.रेडियो नैनीताल* सहित वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page