मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा व कपड़े धोने की थपकी बरामद

एस.एस.पी. नैनीताल के सख़्त निर्देशों का असर—ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस का अभियुक्तों पर शिकंजा

दिनांक 22.06.2026 को वादी मुकदमा श्री राकेश पलड़िया पुत्र स्व. कैलाश पलड़िया, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया द्वारा थाना चोरगलिया में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण के साथ खेत में रास्ते एवं गूल को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा वादी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वादी मुकदमा बेहोश होकर गिर गया तथा उसके सिर में 09 टांके आए।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में *FIR No. 26/2026, धारा 118(1)/352 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा अभियोग में धारा 109/351(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को मारपीट जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई गठित चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्तगण लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से अभियुक्तगण के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी करवाया गया।

इसके पश्चात् उपनिरीक्षक नीशू गौतम के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के घर ग्राम गजेपुर, पोस्ट कुँवरपुर में दबिश देकर उपरोक्त अभियोग से संबंधित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत दिनांक 23.08.2026 को अभियुक्त भैरव दत्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा एवं कपड़े धोने की थपकी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. जयदत्त शास्त्री पुत्र स्व. भूपाल सिंह, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया।
2. भैरव दत्त पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
3. योगेश उर्फ युगल पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
4. नवीन पुत्र बुद्धिबल्लभ, निवासी उपरोक्त।

बरामदगी

– घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप।
– बेंत का डण्डा।
– कपड़े धोने की थपकी।

गिरफ्तारी टीम

1. उ0नि0 नीशू गौतम
2. हे0कानि0 जगदीश सिंह
3. कानि0 भारत भूषण
4. कानि0 सन्दीप सिंह
5. म0का0 मीरा सिंह
6. म0का0 राजकुमारी


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page