माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने ली गोष्ठी

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के दिनांक 29.08.2026 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आज दिनांक कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में भौतिक रूप से डॉ जगदीश चन्द्र एसपी अपराध)यातायात नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी, श्री गौरव किरार सीएफओ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी, बनभूलपुरा, टीआई हल्द्वानी, सीपीयू प्रभारी, आरआई लाइन, एसआई एमटी, एलआईयू, रीडर, एसटी, निरीक्षक रेडियो, एफएसओ हल्द्वानी एवं पीआरओ* सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री रेवाधर मठपाल एसपी कार्यालय नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page