माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

बेरीपड़ाव में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

हल्द्वानी, 10 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों के कल्याण और राज्य में सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए मंगलकामना की।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page