महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर सरकार को दिखाया आईना

हल्द्वानी, 25 अगस्त 2026 चीनी के लगातार बढ़ते दामों और कमरतोड़ महंगाई के विरोध में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिकोनिया चौराहे, हल्द्वानी में “महंगी चीनी, फीकी चाय” कार्यक्रम आयोजित किया गया। हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार को आम आदमी की रसोई की वास्तविक स्थिति का आईना दिखाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “फीकी चाय” कार्यक्रम केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि उस आम आदमी की आवाज है जिसकी चाय से चीनी और त्योहारों की थाली से मिठास महंगाई छीन रही है।

हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि महंगाई ने अब आम आदमी की चाय की मिठास तक छीन ली है। चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, खाद्य तेल महंगा है और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि आज सवाल सिर्फ एक कप चाय में चीनी का नहीं है, सवाल उस परिवार का है जो त्योहार मनाने के लिए अपने बच्चों और परिवार की खुशियों का बजट बनाता है। रक्षाबंधन का पर्व सामने है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी, लेकिन महंगी चीनी और महंगे तेल के कारण मिठाइयों के दाम भी बढ़ेंगे। ऐसे में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आखिर किस तरह त्योहार की खुशियां मनाए?

उन्होंने कहा कि इसके बाद जन्माष्टमी का पर्व भी है, जिसमें घर-घर प्रसाद और मिठाइयां बनाई जाती हैं। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के कारण त्योहारों की खुशी भी आम परिवारों के लिए आर्थिक चिंता में बदलती जा रही है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार को सिर्फ महंगाई के आंकड़े नहीं देखने चाहिए, बल्कि उस मां की चिंता समझनी चाहिए जो त्योहार पर अपने बच्चों के लिए मिठाई खरीदना चाहती है, उस बहन की भावना समझनी चाहिए जो रक्षाबंधन पर अपने भाई को मिठाई खिलाना चाहती है और उस परिवार की मजबूरी समझनी चाहिए जिसका पूरा बजट महंगाई ने बिगाड़ दिया है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। चीनी महंगी है, खाद्य तेल महंगा है और अब त्योहारों के मौसम में मिठाइयों के महंगे होने का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब देश में पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है तो चीनी की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं? अगर जमाखोरी और कालाबाजारी कीमत बढ़ने की वजह है तो सरकार उस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार देश की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती है और जन्माष्टमी पर घर-घर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसाद अर्पित किया जाता है। लेकिन चीनी और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के लगातार महंगे होने से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण रखे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे तथा आम परिवारों को राहत पहुंचाए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन और राहगीरों को बिना चीनी की फीकी चाय पिलाई। इस दौरान “महंगी चीनी, फीकी चाय”, “महंगाई पर लगाम लगाओ” और “आम जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फीकी चाय आज महंगाई के खिलाफ विरोध का प्रतीक है। जब चाय की मिठास, त्योहार की मिठाई और परिवार की छोटी-छोटी खुशियां भी महंगाई की भेंट चढ़ने लगें, तो सरकार को जनता की आवाज सुननी ही होगी।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जया कर्नाटक, मधु सांगूड़ी, नीमा भट्ट, राधा आर्य, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, कमला सनवाल, दीपा खत्री, हेम पांडे, किरन माहरा, हेमन्त बगड़वाल, गिरीश पांडे, महेश कांडपाल, राजेन्द्र बिष्ट, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, राकेश बृजवासी, विनोद कुमार, हिमांशु जोशी, महेशानंद, जीवन कार्की, अवध बिहारी शर्मा, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन चिलवाल, राजू रावत, शंकर कोहली, प्रदीप नेगी, खीमानंद पांडे, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हेम जोशी, राजू सुयाल, मनोज टम्टा, कैलाश साह, संदीप पांडे, मनोज शर्मा, जीत सिंह, मनोहर सांगुड़ी, बंटू रहमान, प्रदीप बिष्ट, एडवोकेट कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, उदित करायत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page