मरीजों की सेवा के लिए आगे आया जनसेवा परिवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग को चिकित्सा सामग्री भेंट

कोटाबाग (नैनीताल)। जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके और अस्पताल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी भावना के साथ समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग को उपयोगी चिकित्सा सामग्री भेंट की गई। हेमंत गोनिया के प्रतिनिधि के रूप में अनुराग पांडे जी ने अस्पताल पहुंचकर सामग्री प्रदान की।
अस्पताल को स्ट्रेचर, आईवी स्टैंड, व्हीलचेयर, थूकदान स्टैंड तथा आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई गई। अस्पताल में सामग्री पहुंचने से मरीजों और अस्पताल कर्मियों को उपचार के दौरान सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला।
समाजसेवी हेमंत गोनिया ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। अस्पताल में आने वाला गरीब और असहाय मरीज उपचार की उम्मीद लेकर आता है। हमारी कोशिश है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसकी मदद की जाए। भविष्य में भी जरूरत के अनुसार अस्पतालों और जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोग जारी रहेगा।
इस सेवा कार्य में समाजसेवी हेमंत गोनिया, वंश गोनिया, अमित रस्तोगी, अनुराग पांडे, रेंजर नवीन किशोर, कपिल रेंजर, दीपक तिवारी एवं पूर्व प्रधान दीपचंद तिवारी सहित सहयोगी साथ रहे।
लगातार जारी है जनसेवा का अभियान
गौरतलब है कि जनसेवा केंद्र हल्द्वानी के माध्यम से समाजसेवी हेमंत गोनिया और उनकी टीम बिना किसी एनजीओ और बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है। टीम के प्रयासों से विभिन्न सरकारी विद्यालयों और अन्य स्थानों पर समय-समय पर लाखों रुपये की उपयोगी सामग्री वितरित की जाती रही है। गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता, विद्यालयों में बच्चों को सामग्री वितरण, अस्पतालों को आवश्यक सामान उपलब्ध कराने से लेकर असहाय एवं अज्ञात लोगों के अंतिम संस्कार तक सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
इस अभियान में समाज के अनेक लोग अपनी इच्छा से सामग्री, आर्थिक सहयोग और श्रमदान के रूप में योगदान दे रहे हैं। यही सामूहिक सहयोग इस जनसेवा अभियान को लगातार मजबूती दे रहा है। बिना किसी सरकारी मदद और बिना किसी संस्था के सहारे केवल सेवा की भावना से चल रहा यह प्रयास मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल बन रहा है।
“जनसेवा ही सच्ची सेवा है—किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत और मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा सम्मान


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page