मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की करी मांग

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिनांक 03.09.2026 क़ो देहरादून मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा विगत दिनों भारी वर्षा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको मै आपदा से काफी नुकसान हो गया है मंत्री कैड़ा ने कहा कई ग्रामीणों के घर टूट गए है मकानों के आगे पीछे भूस्खलन होने से मकानों को खतरा बना है, पेयजल, विधुत लाइन ध्वस्त हो गई है, नदियों के कटाव से किसानों की भूमि बह गई है! कई सड़क मार्ग जगह- जगह ध्वस्त हो गए है! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल खुटानी नाले से भीमताल की दुकानों मै पानी व मलवा भर गया!जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल मै 2 लोगो की मृत्यु हो गई थी!

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र मै आपदा से हुये नुकसान का आकलन कराने,प्रभावितो को मुवावजा देने व क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विधुत व्यवस्था को शीघ्र सही करने हेतु आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की मांग की!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page