मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री

मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी को दिये मुवावजा देने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के, चाफी, अलचौना, पांडेय छोड भीमताल, कुवाताल सहित आदि क्षेत्र का मंत्री ने आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्गों, अन्य अन्य स्थिति का जायजा लिया।

मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी

मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।

इसके साथ ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कल भीमताल नाले मे बहने से मृतक बच्ची के परिजनों को आपदा मद से 4 लाख की सहायता राशि के चैक दिया!मंत्री कैड़ा ने कहा इस दुख व्यक्त करते हुए कहा इस दुख की घडी मे सरकार मे और सरकार परिजनों के साथ ख़डी है!

मंत्री कैड़ा और जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न. विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए काम करने को कहा । उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने कहा आपदा से कई ग्रामीणों के मकान धवस्थ हुए है कई मकानों को खतरा बना हुआ है मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को आपदा से हुये नुकसान का आकलन कर प्रभावितो को मुवावजा दे
ने व क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विधुत व्यवस्था को शीघ्र सही करने, आपदा मद से सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page