भीमताल पुलिस की बड़ी कामयाबी – 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट का 12 दिन में खुलासा

SSP Nainital डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति और तकनीकी जांच का असर दिखा है।

क्या था मामला?
19 अगस्त 2026 को कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने अज्ञात बाइक सवारों ने सोने के कुंडल / टॉप्स लूट लिए और फरार हो गए।

इस संबंध में ग्राम भौर्सा निवासी पूर्व प्रधान भुवन चन्द्र पलड़िया की तहरीर पर कोतवाली भीमताल में FIR No. 38/26, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल ने SP Crime डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और हल्द्वानी क्षेत्र के कई CCTV फुटेज खंगाले, सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की।

31.08.2026 को दोनों अभियुक्तों को शक्तिफार्म, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सुजीत दास पुत्र रामजीवन दास, निवासी जेल कैम्प नं.-2, शक्तिफार्म, सितारगंज, उम्र 27 वर्ष
कुन्दन विश्वास पुत्र लाखन विश्वास, निवासी आजाद वार्ड नं.-1, शक्तिफार्म, सितारगंज, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:
लूटा गया पीली धातु का टॉप्स
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06BJ6150

पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव
उ.नि. महेन्द्र राज सिंह
कानि. मनोज पंत
का. नरेश परिहार
कानि. प्रकाश चन्द्र

भीमताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों में सराहना हो रही है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page