पुलिस परिवार से सेवानिवृत्त हुए 05 पुलिस कर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
एसएसपी नैनीताल ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


दिनांक 31-08-2026 को जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत 05 पुलिस कर्मियों के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण:
1. श्री सुरेन्द्र सिंह, हे0 कान्स0 130 ना0पु0
• प्रथम नियुक्ति: 26-10-1998, जनपद चम्पावत • नैनीताल में नियुक्ति: 06-01-2015 से • पदोन्नति: 26-11-2022 को हे0 कान्स0 • कुल सेवा: 27 वर्ष 10 माह 05 दिन
2. श्री दीपक कुँवर, हे0 कान्स0 21 ना0पु0
• प्रथम नियुक्ति: 20-04-2002, जनपद चम्पावत • नैनीताल में नियुक्ति: 24-05-2017 से • पदोन्नति: 28-03-2023 को हे0 कान्स0 • कुल सेवा: 26 वर्ष 04 माह 11 दिन
3. श्री अशोक कुमार जोशी, अपर उपनिरीक्षक ना0पु0
• प्रथम नियुक्ति: 01-08-1989, जनपद अल्मोड़ा • नैनीताल में नियुक्ति: 01-12-2021 से • पदोन्नति: 05-10-2021 को हे0 कान्स0, 25-02-2023 को अपर उ0नि0 • कुल सेवा: 37 वर्ष 30 दिन
4. श्री त्रिभुवन सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0
• प्रथम नियुक्ति: 20-08-1986, जनपद बरेली (उ0प्र0) • नैनीताल में नियुक्ति: 02-09-2025 से • पदोन्नति: 17-07-2008 हे0 कान्स0, 17-11-2022 अपर उ0नि0, 24-12-2025 उ0नि0 • कुल सेवा: 40 वर्ष 11 दिन
5. श्री बालकृष्ण, उपनिरीक्षक ना0पु0
• प्रथम नियुक्ति: 07-12-1987, जनपद नैनीताल • नैनीताल में नियुक्ति: 30-11-2021 से • पदोन्नति: 17-09-2001 हे0 कान्स0, 03-05-2017 अपर उ0नि0 (वि0श्रे0), 31-10-2020 उ0नि0 • कुल सेवा: 38 वर्ष 08 माह 24 दिन
डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने दीर्घ सेवा काल के अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को साझा किया। एसपी संचार महोदय ने कहा कि आप सभी द्वारा विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आप अपनी मूल जीवनचर्या में लौट रहे हैं, स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
इस अवसर पर सभी को शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्रीमती सुनीता कुंवर प्रभारी महिला हेल्पलाइन, श्रीमती कुमकुम धनिक प्रभारी चौकी दमुआढूंगा, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।







