पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर हल्द्वानी मैं धूमधाम से मनाया गया पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह

हल्द्वानी दिनांक 10 सितम्बर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य महोदय ने श्री पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों और छात्र प्रतिनिधियों द्वारा भी पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड पर पंडित जी के जीवन परिचय पर आधारित प्रस्तुति दिखाई गई।

इस अवसर पर शिक्षकों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, उनके राजनैतिक जीवन और उत्तराखंड के विकास में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय में छात्रों के लिए निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अजय कुमार साहू जी रहे। श्री पुरुषोत्तम सिंह बिष्ट एवं डॉ प्रीति मजगाई ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉ हेमंत जोशी जी द्वारा पंत जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। श्री भगवती प्रसाद उप्रेती , श्री टी पी एस रावत एवं विनोद कांडपाल जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के समस्त अध्यापक छात्र-छात्राएं एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में पंडित जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page