नैनीताल में छाए बादल, मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 13.2 मिमी बारिश

नैनीताल। जिले में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की 26 अगस्त, सुबह 9:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में मुक्तेश्वर क्षेत्र में सर्वाधिक 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

श्री कैंची धाम और चौखुटिया में 8-8 मिमी, बेतालघाट में 3 मिमी तथा खनस्यूं में 2 मिमी बारिश हुई। नैनीताल में 1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी में बारिश नहीं हुई। जिले की औसत वर्षा 2 मिमी रही।

रिपोर्ट के अनुसार गौला बैराज से 1391 क्यूसेक, कोसी बैराज से 3978 क्यूसेक और नंधौर नदी से 637 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। हालांकि, चेतावनी और खतरे के स्तर के मुकाबले सभी नदियों का प्रवाह सामान्य बताया गया है।

बारिश के प्रभाव से जिले में एक राज्य मार्ग और दो ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। संबंधित विभागों की ओर से मार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विद्युत व पेयजल आपूर्ति तथा नालों की स्थिति सामान्य बताई गई है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page