जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, समय रहते हल्द्वानी पुलिस ने रेड मारकर 03 अभियुक्तों को दबोचा, बड़ी घटना होने से बची
जान से मारने की साजिश रचकर पीछा व धमकी देने वाले अभियुक्त गिरफ्तार—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही


दिनांक 25.08.2026 को वादी मुकदमा अराज सिंह सिद्धू पुत्र गुरनाम सिंह सिद्धू, निवासी दीहोरी फार्म, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक- 24.08.2026 को वह अपने मित्र से मिलने बाजपुर से हल्द्वानी जेल आया था।
इसी दौरान सौरभ बावा, गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन, मानव वाट एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति, सिल्वर रंग की वरना कार संख्या UK06R-8499 से उसका पीछा करते हुए जेल परिसर के पास पहुंचे तथा उसे *जान से मारने की नीयत से साजिश के तहत पीछा कर जान से मारने की धमकी* दी।
वादी द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनके पास अवैध असलाह होने की आशंका है।
तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 61(2)/351(2)(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
SSP के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए *डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी नैनीताल, श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सुरागरसी-पतारसी एवं CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते समय रहते अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना को घटित होने से पहले ही टाल दिया गया।
पुलिस की सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को दिनांक- 25.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार
1. सौरभ बावा पुत्र रोशन लाल, निवासी बेरिया दौलत, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष।
2. मानव वाट पुत्र सरनजीत सिंह, निवासी दोराहा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष
3. गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन पुत्र सुगदेव सिंह, निवासी बांसखेड़ी, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
संक्षिप्त आपराधिक इतिहास
1. सौरभ बावा — 02 अभियोग थाना गदरपुर में हत्या/शस्त्र अधिनियम का मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज।
2. गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन 02 अभियोग — थाना गदरपुर में हत्या/शस्त्र अधिनियम का मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज।
3. मानव वाट — 02 अभियोग थाना बाजपुर में वर्ष 2022 का हत्या संबंधी अभियोग तथा वर्ष 2026 में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज।
हल्द्वानी पुलिस की सतर्कता, CCTV फुटेज के विश्लेषण एवं त्वरित कार्यवाही से समय रहते तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
इनके साथी जतिन्द्र सिंह, पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 32 वर्ष को 24 अगस्त को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
👉SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
नैनीताल पुलिस संगीन व संगठित अपराधों तथा आपराधिक गैंग पर लगातार पैनी नजर रख रही है। जेल परिसर, न्यायालय एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में पुलिस ने समय रहते सटीक कार्यवाही कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।






