घर से नाराज होकर निकला देहरादून का बालक हल्द्वानी में मिला, AHTU ने परिजनों से मिलाया

हल्द्वानी। घर से नाराज होकर निकले देहरादून के एक बालक को नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक 13 अक्टूबर को हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में घूमता मिला था।

नैनीताल पुलिस के अनुसार, सेलाकुई निवासी बालक 12 अक्टूबर को घर से नाराज होकर चला गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से रूठकर आया है। AHTU टीम ने बालक से परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया। परिजनों ने भी उसके घर से चले जाने की पुष्टि की।

15 अक्टूबर को बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने AHTU नैनीताल का आभार जताया।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं AHTU नोडल अधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी AHTU उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व वाली टीम में पुलिसकर्मी प्रहलाद सिंह, महेश सायना, राजेन्द्र जोशी, रेनू अधिकारी, जानकी भंडारी और गोविन्द मेहरा शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page