ग्राम कालागर में दैविक आपदा से संबंधित कार्यों का संयुक्त निरीक्षण


कालागर। ग्राम सभा कालागर में दैविक आपदा से संबंधित सार्वजनिक कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक, जेई एवं एई ने ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
संयुक्त टीम ने आपदा से प्रभावित एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की स्थिति, गुणवत्ता तथा आवश्यकताओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं और आपदा से संबंधित आवश्यक कार्यों की जानकारी ली।
इससे पूर्व टीम द्वारा वन विभाग की चौकी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान कालागर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यक कार्यों से अधिकारियों को अवगत कराया।
अधिकारियों ने आपदा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। संयुक्त निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।








