ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 अक्तूबर को दोनों आरोपियों के घर पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र और टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार के रूप में हुई है। दोनों निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई फौजदारी वाद संख्या 118/22 में जारी वारंट के आधार पर की गई। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 380, 452, 504 और 506 दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे।







