एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा मानकों व जन-सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा हस्तांतरण से पूर्व नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के अवसर पर एसपी संचार/ऑफिस श्री रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली श्री विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री विजय नेगी, सहायक अभियंता श्री जयांक पांडे, प्रधान लिपिक श्री हिमांशु पंत, भवन लिपिक श्रीमती दीपा मिराल, पीआरओ श्रीमती हेमा ऐठानी, कॉन्ट्रेक्टर श्री रविन्द्र सिंह सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यदायी संस्था को दिए गए प्रमुख निर्देश

1. कैमरे और नेम प्लेट: भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। परिसर व भवन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया और कुछ अतिरिक्त स्थानों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। थाने के प्रत्येक कक्ष में नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए।

2. सुरक्षा और हरियाली: परिसर की सुरक्षा हेतु चारों ओर की बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए। भूमि कटाव रोकने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए थानाध्यक्ष को प्रत्येक 8 फीट की दूरी पर बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए।

3. बैरकों में सुविधा: महिला और पुरुष बैरकों में जवानों के स्वास्थ्य व सुविधा को देखते हुए वेंटिलेशन के लिए तत्काल एग्जॉस्ट फैन लगाने और कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसएसपी द्वारा कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य की सराहना भी की गई।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page