एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों पर चोरी के विरुद्ध कार्रवाई
चोरगलिया पुलिस ने चोरी की HF Deluxe मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ₹40,000 की बाइक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का विवरण –
दिनांक 21.10.2026 को वादी शिवकुमार मौर्या पुत्र बुद्धसैन मौर्या, निवासी मदनपुर किशनपुर, गौलापार, थाना चोरगलिया द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 15.10.2026 को उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332 HF Deluxe हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई है।
तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में मु0 FIR संख्या 48/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसपी हल्द्वानी श्री हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त ललित मोहन चुफाल पुत्र राजेन्द्र सिंह चुफाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।
बरामदगी –
01 अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe, वाहन संख्या UK04AJ-6332
पुलिस टीम –
उ0नि0 नीशू गौतम
हे0का0 मलखान सिंह
हे0का0 दीप चन्द
का0 मुस्तफा
का0 भारत भूषण







