उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’ कल से, कुमाऊं के सभी जिलों में गूंजेगा जनहित का मुद्दा

कुमाऊं में यूकेडी का शक्ति प्रदर्शन! 11 अक्टूबर से ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’, 17 को हल्द्वानी में होगा समापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रदेश के हितों, जनजागरूकता और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में सात दिवसीय ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’ आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार यात्रा 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय जनता से संवाद किया जाएगा।

यूकेडी के कुमाऊं मंडल सह-प्रभारी राजीव लोचन की ओर से कुमाऊं आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र तथा संबंधित जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को यात्रा की जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया गया है।

गोल्ज्यू मंदिर से होगा यात्रा का शुभारंभ

जारी रूट प्लान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच से यात्रा का शुभारंभ प्रस्तावित है। इसके बाद यात्रा विभिन्न शहरों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। पार्टी ने यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी की अपेक्षा जताई है।

कुमाऊं के इन क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

यूकेडी की ओर से उपलब्ध कराए गए मार्ग निर्धारण के अनुसार यात्रा हल्द्वानी से रवाना होकर लालकुआं, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट, जागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर और कालाढूंगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरगी.

यात्रा का समापन 17 अक्टूबर को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित सांस्कृतिक उत्थान मंच पर प्रस्तावित है।

समय सारणी निम्नवत है.

जनसभाओं और जनसंपर्क पर रहेगा जोर

पार्टी के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड के हितों से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाना और जनता के बीच संवाद स्थापित करना है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी अपेक्षित है।

प्रशासन से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का अनुरोध

यात्रा के मद्देनजर यूकेडी ने कुमाऊं आयुक्त और कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सहित संबंधित जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम की जानकारी दी है। पत्र में यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने का अनुरोध किया गया है। संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों को भी कार्यक्रम की सूचना भेजने का उल्लेख है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि सात दिनों तक चलने वाली यह यात्रा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच कितना प्रभावी संवाद स्थापित कर पाती है और इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी कैसी रहती है।

उत्तराखंड क्रांति दल के कुमाऊं मंडल सह-प्रभारी राजीव लोचन की ओर से जारी पत्र एवं संलग्न यात्रा मार्ग योजना।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page