आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की छात्रा दिव्यांशी नेगी ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल।


आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यांशी नेगी ने बिजनौर, उत्तर प्रदेश में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 63 से 68 किलोग्राम; अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिव्यांशी ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस गौरवशाली उपलब्धि के फलस्वरूप दिव्यांशी अब सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विद्यालय प्रबंधन ने दिव्यांशी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। विद्यालय ने दिव्यांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।





